विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akhilesh Yadav भाजपा पर गरजे, कहा- मैनपुरी ने सभी माडल कर दिए फेल, कितने भी इंजन लगा दो, इनके सभी डिब्बे खाली

By Dileep SharmaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 25 Dec 2022 07:25 AM (IST)

Akhilesh Yadav मैनपुरी से कैबिनेट मंत्री बताएं उन्होंने और सरकार ने मैनपुरी के लिए क्या किया। वन डिस्टिक वन प्रोडेक्टर ...और पढ़ें

Akhilesh Yadav: मैनपुरी में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
Akhilesh Yadav: मैनपुरी में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

मैनपुरी, जागरण टीम। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। सपा मुखिया ने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री विदेशों में इंवेस्टमेंट को लाने के लिए गए थे, लेकिन कोई भी यहां आना नहीं चाहता है। अब मुख्यमंत्री भी विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिस सरकार के पास इनवेस्टमेंट पालिसी न हो तो उसके पास तो क्या उम्मीद की जा सकती है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत की उल्लेख कर भाजपा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी माडल ने भाजपा से सारे माडल फेल कर दिए हैं।

सरकार ने अभी तक डीएपी का नहीं किया इंतजाम

अखिलेश यादव शनिवार को शहर में दो निजी कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने अभी तक डीएपी का कोई इंतजाम नहीं किया, कितनी धान की खरीद हुई कोई पता नहीं। किसान के लिए कोई सहूलियत नहीं की गई। सरकार किसान को बर्बाद करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने सिक्किम में हुए हादसे में हमारे देश के जवानों की मौत की घटना दुखद है। इस तरह की दोबारा घटना न हो, इसके लिए सरकार को व्यवस्था और इंतजाम करने चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में चरम सीमा पर बेरोजगारी और महंगाई है। अब तो पीड़ित को न्याय मिलना भी मुश्किल है। जब मैं इरफान से मिलने कानपुर गया तो उसका ट्रांसफर महाराजगंज कर दिया गया।

बीजेपी के कई माडलों को किया फेल

बीजेपी के कई माडलों को मैनपुरी के लोगों ने फेल कर दिया है। केवल सिर्फ वोट के मामले में नहीं बल्कि विकास के मामले में भी क्योंकि इंजीनियरिंग कालेज, सैनिक स्कूल का यहां बजट रोक दिया गया। प्रदेश सरकार की इनवेस्टमेंट पालिसी पर तंज करते हए कहा कि अगर दस लाख करोड़ का इंवेस्टमेंट तो मैनपुरी में भी 50 हजार का इंवेस्टमेंट हो। सरकार सहयोग चाहेगी, वो सहयोग हम लोग करेंगे। इन्हें कितने भी इंजन लगा दो, इनके सभी डिब्बे खाली हैं। न किसान, न व्यापारी और किसी को भी इस सरकार से कुछ मिलने वाला है। बेसहारा पशुओं का उल्लेख कर सपा मुखिया ने कहा कि सैफई से मैनपुरी आते समय पूरे डिवाइडर पर सांड बाबा दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के कहने के बाद भी सड़कों से सांड नहीं हटाए जा रहे हैं।

कोरोना का हम सभी लोग डटकर मुकाबला करेंगे

कोरोना संक्रमण के खतरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोरोना का हम सभी लोग डटकर मुकाबला करेंगे। मास्क इसलिए लगवाए जा रहे, हैं क्योंकि कोई बोले नहीं, सिर्फ सरकार बोले। टीवी पर जो चीन की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं, हो सकता है कि ये सरकार हमें दिखाकर डरा रही हो। अगर कोरोना है तो जो पाबंदिया लगानी हैं वो बता दीजिए। इस सरकार में जनता की सुनवाई बंद हो गई। इसलिए जनता से अपील है कि जल्द से जल्द इस सरकार को हटाएं और इसकी शुरुआत नगर निकाय के चुनाव से की जाए। क्योंकि डेंगू वहीं है, जहां भाजपा के मेयर और चेयरमैन हैं। चुनाव को लेकर सपा की पूरी तैयारी है। जहां सिंबल की जरूरत होगी वहां सिंबल से चुनाव लड़ाया जाएगा।