विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं खुद हूं शूद्र लेकिन रामचरित मानस...

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Mon, 30 Jan 2023 08:54 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया होगा। भाजपाई गांव-गरीब ...और पढ़ें

बीजेपी लगातार अखिलेश की चुप्पी पर सवाल उठा रही थी। जागरण
बीजेपी लगातार अखिलेश की चुप्पी पर सवाल उठा रही थी। जागरण

संवाद सूत्र, मैनपुरी: रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह खुद भी शुद्र हैं। धर्म और रामचरित मानस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा घोटाले वाली सरकार है। वे रविवार शाम कस्बा में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। देर रात पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा दमदारी से चुनाव लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया होगा। भाजपाई गांव-गरीब की बहुत बात करते हैं, इनके शासनकाल में हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। किसी भी पढ़े-लिखे नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही है। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार ने सिर्फ जगहों के नाम बदलने का काम किया है, जिसमें केंद्र सरकार भी शामिल है। उन्होंने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है।

उन्होंने कन्नौज में गाय के दूध का प्लांट लगाया था और प्रदेश सरकार वहां बीयर का प्लांट लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने छह साल में कोई भी जमीन पर काम नहीं किया। शिवपाल यादव के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनको महासचिव बनाया गया है। भविष्य में और भी महासचिव बनाए जाएंगे।

शिवपाल के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर सपाइयों में खुशी

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से सपाइयों में खुशी है। पूर्व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।