जली महिला की मौत पर जाम लगाने की कोशिश
एक सप्ताह पूर्व घर में जली महिला की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वाले शव को ले आए और यहां सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। उनका आरोप था कि ससुरालियों ने दहेज के लिए जलाकर उनकी बेटी को मार डाला है।
मैनपुरी : एक सप्ताह पहले झुलसने से घायल विवाहिता की सैफई में मौत हो गई। परिजनों ने शव को दीवानी रोड पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। लोगों ने समझा बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
यदुवंश नगर निवासी रजनी पुत्री हाकिम ¨सह का विवाह दन्नाहार के मढ़इया निवासी प्रदीप कुमार के साथ दस साल पहले हुआ था। एक सप्ताह पहले रजनी झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
रजनी को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया था। वहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव को घर लाया गया। परिजनों में घटना को लेकर गुस्सा था। शव को दीवानी रोड पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की गई, लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। परिजनों ने पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।