विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12वीं के पेपर देकर पहुंची ससुराल, बाइक पर बैठाकर पति छोड़ गया मायका; मैनपुरी में पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला

Published: Sat, 02 May 2026 02:56 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 03:02 PM (IST)

शादी दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई थी। पति ने दूसरी शादी की धमकी देते हुए उसे मायके ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद जब विवाहिता ससुराल पहुंची तो पति से घर रखने से साफ इनकार कर दिया। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए दूसरी शादी करने की धमकी दी। बाइक पर बैठाकर मायके छोड़ दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त दहेज में मांगे पांच लाख, दूसरी शादी करने की दी धमकी

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी निशा ने भोगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में रतेंद्र निवासी पमास कोतवाली एटा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब ठीक चला। फरवरी माह में वह इंटर की परीक्षा देने के लिए मायके चली आई थीं।

पति ने पांच लाख रुपये की कही बात

परीक्षा खत्म होने के बाद ससुराल पहुंची तो पति ने घर में रखने से साफ इनकार कर दिया। जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपित अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये देने के बाद भी घर में प्रवेश देने की बात कही गई। विरोध करने पर गाली गलौज कर दूसरी शादी करने की बात कहते हुए धमकाया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

28 अप्रैल को पति बाइक पर बैठाकर उन्हें मायके छोड़ गया और रुपये लाने के बाद ही साथ रखने की बात कही। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'पेट्रोलियम कीमतों पर नियंत्रण जरूरी', महंगाई पर बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र को दी सलाह