यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि किसानों के लिए है : पल्लवी
संवाद सहयोगी कबरई (महोबा) यात्रा राजनीतिक नहीं बल्कि किसानों और श्रमिकों के लिए है। या˜
संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा) : यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि किसानों और श्रमिकों के लिए है। यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उक्त बातें अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहीं। इस दौरान उनका एक वर्षीय बेटा भी साथ रहा। गुरुवार को मानव कल्याण सेवा समिति इंटर कॉलेज नहदौरा में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस 17 अक्टूबर से झांसी से कमेरा चेतना पद यात्रा की शुरुआत की गई थी। यात्रा झांसी से प्रारंभ होकर महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज प्रदेश के आदि जिलों में होते हुए सात जनवरी 2021 को लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा में राठ के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पंकज निरंजन (राष्ट्रीय महासचिव अपना दाल), रामसिंह राजपूत, नितिन पांडेय, विशाल तिवारी आदि रहे।