सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
जागरण संवाददाता महोबा सुभाष पुलिस चौकी के प्रांगण में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती
जागरण संवाददाता, महोबा : सुभाष पुलिस चौकी के प्रांगण में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने संयुक्त रूप से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके बाद उनके देश के प्रति किए गए योगदानों के बारे में चर्चा की गई व उनके किए गए महान कार्यों को याद किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 20 फरवरी को होने वाले मतदान को देखते हुए आम लोगों के साथ ही, व्यापारियों, समाजसेवियों व पत्रकारों को मतदाता शपथ भी दिलाई। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने कहा कि एक-एक मत बहुत जरूरी है, आगामी 20 फरवरी को लोग अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें। े