Move to Jagran APP

नगर पंचायत दफ्तर के सामने महिलाओं ने किया हंगामा

संवाद सहयोगी कबरई (महोबा) अतिक्रमण अभियान में कर्मचारियों की ओर से पक्षपात करने

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:28 PM (IST)
नगर पंचायत दफ्तर के सामने महिलाओं ने किया हंगामा
नगर पंचायत दफ्तर के सामने महिलाओं ने किया हंगामा

संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा) : अतिक्रमण अभियान में कर्मचारियों की ओर से पक्षपात करने एवं अभद्रता करने का आरोप महिलाओं ने लगाया। आक्रोशित महिलाओं को नगर पंचायत पहुंचीं तो यहां तैनात कर्मियों ने मुख्य गेट ही बंद कर दिया। इसे देख महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

कस्बे के बांदा चौराहे पर पूर्व में अतिक्रमण हटाने के बाद पुन: अतिक्रमण होने पर नगर पंचायत की ओर से हटाने का अभियान चलाया गया। इससे वहां के दुकानदार भड़क उठे। लामबंद होकर सैकड़ों लोग ईओ से मिलने नगर पंचायत पहुंच गए। भीड़ को देख नगर पंचायत का गेट बंद कर लिया गया। इससे गेट के बाहर महिलाएं हंगामा करती रहीं। एसओ दीपक कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। यहां महिलाओं ने कहा, अतिक्रमण अभियान में पक्षपात किया जा रहा है। साथ ही उनके साथ अभद्रता की गई। एसओ ने बात लिखित रूप से अधिकारियों को देने को कहा। उधर, ईओ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं के आरोपों को बेबुनियाद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.