ग्राम विकास बस यात्रा दे रही संदेश, किसान देश की शान
ग्राम विकास बस यात्रा दे रही संदेश किसान देश की शान
ग्राम विकास बस यात्रा दे रही संदेश, किसान देश की शान
संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सम्मान समारोह और ग्राम विकास बस यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह बस गांव गांव भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी भाई बहनों की ओर से गांवों में बैठक व नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा।
इसके माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से आत्म निर्भर किसान देश की शान, मेरा देश मेरी शान, युवा बने गुणों की खान, महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक आदि उद्देश्य रहेंगें। इसके अलावा गांव - गांव में चित्र प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक एवं प्रवचनों के माध्यम से समाज में चेतना लाने का प्रयास किया जाएगा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. मुकेश कुमार कृषि वैज्ञानिक ने संबोधित करते हुए बताया कि जो व्यक्ति प्रतिदिन योग करता है उसकी दिनचर्या सही रहती है। वह व्यक्ति स्वस्थ रहता है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना बहुत ही आवश्यक है। ऐसा व्यक्ति निरोगी रहेगा इसके साथ-साथ उसका मन प्रसन्न रहेगा। उसके जीवन में निरंतर प्रगति होगी। इसलिए हम सभी को मिलकर योग के महत्व को समझ कर इसको अपनाना है। विशिष्ट अतिथि अभिषेक रावत ग्राम प्रधान मंगरौल कला ने कहा कि संस्था के द्वारा जन-जन को जागरूक करने का उत्तम प्रयास किया जा रहा है। समाज में विसंगतियों को दूर करने के लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान संगठन के उपस्थित प्रधानों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. कौशल सोनी, ग्राम प्रधान अजनर नन्हे राम , संदीप राजपूत ग्राम प्रधान पचारा ,जय सिंह ग्राम प्रधान कैथोरा, कुलदीप ग्राम प्रधान छितरवारा, प्रेमचंद ग्राम प्रधान बम्हौरी खुर्द आदि उपस्थित रहे।