पथ संचलन में दिखा एकता व अनुशासन
जागरण संवाददाता, महोबा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता ने रविवार को डाक
जागरण संवाददाता, महोबा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता ने रविवार को डाक बंगला मैदान से पथ संचलन कर समाज में संघ के अनुशासन और एकता का परिचय दिया। शहर के रास्तों पर चलते स्वयं सेवकों की बैंड की धुन पर एक साथ लयबद्धता समाज में अपनी पहचान छोड़ गई। पथ संचलन पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद डाक बंगला में समाप्त हो गया। इसके बाद देर शाम को बौद्धिक हुआ। कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को डाक बंगला मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। पथ संचलन जिला कार्यवाहक लक्ष्मी के नेतृत्व में निकाला गया। देर शाम डाक बंगला मैदान में बौद्धिक हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता अनिल ने कहा कि जाति पाति ऊंच नीच का भेदभाव समाज से मिटाना होगा। उन्होंने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए संघ के स्वयं सेवकों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान नीरज रावत, मयंक तिवारी, संजय राणा, अंकुर शिवहरे, अवधेश शर्मा, आकाश रमेश सहित अन्य मौजूद रहे।