दबे कुचले समाज की आवाज होता है पत्रकार
संवाद सहयोगी (महोबा) चरखारी एक गेस्ट हाउस में नगर पालिकाध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी की मौजूदग
संवाद सहयोगी, (महोबा) चरखारी : एक गेस्ट हाउस में नगर पालिकाध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी की मौजूदगी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रेस क्लब आफ उप्र के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रजावत को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज हैं तथा गरीबों की आवाज उस स्तर तक पहुंचाते हैं जहां उनको न्याय मिलता है।
उपेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार जरूरतमन्द के हर पल का साथी होता है। उन्होंने निर्वाचित जिलाध्यक्ष की कार्यशैली की सराहना की। पूर्व पालिका अध्यक्ष अरविद सिंह चौहान व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने भी अपने विचार रखे। सभी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। अतीक अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, विक्रमादित्य बुंदेला, प्रदीप दिहुलिया, रामेंद्र सिंह, सरफराज, पियूष चौहान, शिवनारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।