शराब के साथ खाया जहरीला पदार्थ, फिर मचाया उत्पात
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के लौडी तिराहा के पास रहने वाले 30 वर्षीय देवेंद्र ने अज्ञात
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 May 2018 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 05:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के लौडी तिराहा के पास रहने वाले 30 वर्षीय देवेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया। उसे आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल ले गए। यहां देवेंद्र ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मना किया तो उसने उनके साथ अभद्रता की। मामले को बढ़ता देखकर अस्पताल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और सख्ती दिखाते हुए उसे शांत कराया। इसके बाद उसका उपचार शुरू हो सका। हालांकि उसने शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर, उत्पात के चलते अस्पताल में खासा हड़कंप मचा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें