कुएं में गिरा अधेड़, झांसी रेफर
महोबा थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर निवासी 50 वर्षीय नारायणदास गांव में बने कुएं में गिर
महोबा: थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर निवासी 50 वर्षीय नारायणदास गांव में बने कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जासं
कार्यकर्ताओं ने की असहाय की मदद
महोबा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष सैयद अदनान शेर अली ने राठ रोड के किनारे एक असहाय बीमार वृद्ध को मदद की। अध्यक्ष ने बताया कि इस व्यक्ति का नाम चुन्नीलाल है और यह बांदा जनपद के रहने वाले हैं। असहाय के लिए खाना आदि की भी व्यवस्था करा दी गई है। जासं विकसित इंडियन संगठन ने दिया ज्ञापन
महोबा: विकसित इंडियन संगठन के अध्यक्ष सिद्धांत त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशांत सेंगर, जयप्रकाश, शनि राठौर, आशीष मोदी, अमन सिंह, विपिन साहू ने डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। बताया कि बुधवार को सुभाष नगर डाक बंगला मैदान के पास लगे विद्युत पोल में करंट उतरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। एक साल पहले भी यहां पर एक बच्चे की करंट से मौत हुई थी इतना ही नहीं कई जानवरों की भी करंट से मौत हो चुकी है। मांग की कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। जासं
पीड़ित परिवार से मिले भाजपाई
महोबा : कस्बा श्रीनगर में सांप के डसने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। गुरुवार शाम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख अशरफ, मंडल अध्यक्ष अनूप सोनी, शाकिर खान, संजय आदि कार्यकर्ताओं ने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जासं