नारी के बिना समाज की कल्पना अधूरी
जागरण संवाददाता, महोबा : समाज में महिलाओं का स्थान पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं है।
जागरण संवाददाता, महोबा : समाज में महिलाओं का स्थान पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं है। बिना नारी के समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। जो लोग नारी शक्ति को किसी मायने में कमतर आंकते हैं वे मानसिक अपराध के दोषी हैं। आज महिलाओं को अधिक से अधिक स्वावलंबी होने की आवश्यक्ता है। यह बात जिलाधिकारी सहदेव ने कही।
शहर के स्टेडियम में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के समापन पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ¨सह सेंगर की उपस्थिति में 'नारी स्वावलंबन सम्मेलन' का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। डीएम ने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं है। नारी सशक्तिकरण को बल देने तथा उनके सम्मान की रक्षा हेतु 181, 1090 एवं 1098 महिला हेल्पलाइन चलाई जा रहीं है।
यूपी 100, एंटी रोमियो एवं 102, 108 एम्बुलेंस 24 घण्टे सेवा देने के लिए तत्पर रहती है। महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि संचालित की जा रही हैं। लड़कियों के जीवन स्तर को मजबूत बनाने के लिए विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है तथा रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल कल्याण कोष के अन्तर्गत 09 प्रकार के महिला अपराधों में 03 लाख से 10 लाख तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा एवं मातृ वंदना योजना चलायी जा रहीं हैं। जिनके अन्तर्गत गर्भवतियों को प्रसव के समय क्रमश: 1400 रुपये एवं 5000 रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाती है। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए जनपद में समूह के खातों में 11359000 रुपये की धनराशि प्रेषित की जाने की बात कही। इसके अलावा उन्होनें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ने वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा समाजसेविका नेहा चंसौरिया ने महिलाओं को उनकी शक्ति से परिचित कराने की कोशिश की। सीडीओ हीरा ¨सह, पूर्व कमिश्नर अविनाश मिश्रा, प्रधान समिति के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू श्रीवास्तव, सदस्य एससीएसटी आयोग पुष्पा अनुरागी, एबीएसए क्षमा पाण्डे, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव मौजूद रहे।