Move to Jagran APP

कानपुर-सागर हाईवे पर टेंपो पलटा, चार घायल

जागरण संवाददाता महोबा कानपुर सागर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार टेंपो अलीपुरा के

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:29 PM (IST)
कानपुर-सागर हाईवे पर टेंपो पलटा, चार घायल
कानपुर-सागर हाईवे पर टेंपो पलटा, चार घायल

जागरण संवाददाता, महोबा : कानपुर सागर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार टेंपो अलीपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।

loksabha election banner

परमानंद चौराहे से रविवार की दोपहर को टेंपो चालक करीब आठ सवारियां लेकर कबरई की ओर जा रहा था। अभी टेंपो अलीपुरा शिवम ग्रेनाइट के पास ही पहुंचा था कि तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर मौका देख कर चालक भाग गया। घायलों में ग्राम रीवन निवासी 28 वर्षीय मनोज, रैवारा निवासी 21 वर्षीय नरेंद्र, मुख्यालय निवासी 17 वर्षीय राकेश, 31 वर्षीय सरमन शामिल हैं। घायलों ने बताया कि चालक नशे में था। इसी के चलते टेंपो तेज गति से चला रहा था, यात्रियों ने उससे गति धीमी करने को भी कहा था, लेकिन वह नहीं माना और दुर्घटना हो गई। कुछ घायलों को मामूली चोटें आने पर वह घरों को लौट गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.