वृद्धजनों को दिया योग करने का सुझाव
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के मलकपुरा खोया मंडी स्थित वृद्धाश्रम में विश्व अल्जाइमर दिवस पर
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के मलकपुरा खोया मंडी स्थित वृद्धाश्रम में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मनोरोग विशेषज्ञ डा. आदित्य कुमार वर्मा, अंकिता गुप्ता आदि ने मौजूद लोगों को जरूरी जानकारी दी।
डाक्टरों ने वृद्धजनों को अल्जाइमर रोगों के लक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वृद्धाश्रम में भूलने की समस्या, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना आदि से बचाव के सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन योग करें और नशा आदि को त्यागें जिससे उनका शरीर स्वस्थ हो सके। इसके बाद डाक्टरों ने वृद्धों को फल वितरण किया। सामाजिक कार्यकर्ता डा. प्रेमदास, शफीना सैयद ने भी वृद्धजनों को जरूरी सुझाव दिए। प्रबंधक मंशा देवी गौड़, राजकुमार, नीरज, भरत, अमित पटैरिया, आनंद तिवारी, बालेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।