विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में मां की बेरहमी से हत्या, बेटे ने कुल्हाड़ी से कई वार कर मार डाला

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:58 PM (IST)

महोबा के रावतपुरा गांव में एक बेटे ने अपनी 58 वर्षीय मां नूरा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या की

  2. शराब और जुए का आदी था आरोपी बेटा

  3. वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार

जागरण संवाददाता, महोबा। थाना कुलपहाड़ के ग्राम रावतपुरा में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दिवंगत 58 वर्षीय नूरा पत्नी सुगर सिंह बुधवार की शाम करीब पांच बजे दरवाजे के पास खड़ी थी तभी पुत्र मोहन उर्फ कल्लू आया। किसी बात को लेकर विवाद व कहासुनी के बाद उसने मां से मारपीट की और सिर व शरीर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित शराब व जुआ का आदी है। वारदात के बाद वह फरार हो गया। सूचना पर कुलपहाड़ पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि कारणों की जांच की जा रही है।