सड़क दुर्घटनाओं में छह गंभीर, एक रेफर
जासं महोबा मोहल्ला भटीपुरा निवासी 55 वर्षीय तनवीर गुरुवार की शाम को बाइक से जा रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 05:36 PM (IST)
जासं, महोबा : मोहल्ला भटीपुरा निवासी 55 वर्षीय तनवीर गुरुवार की शाम को बाइक से जा रहे थे। तभी भटीपुरा चौकी के पास गाय से बाइक टकरा गई और बाइक सवार गिर कर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। ग्राम अतरपठा निवासी 50 वर्षीय हीरालाल बाइक से गिरकर घायल हो गया। रामकथा मार्ग निवासी 45 वर्षीय चंद्रपाल भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। समद नगर निवासी 18 वर्षीय फिजा और 15 वर्षीय शाहीन ई रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। तभी ई रिक्शा का पहिया निकल गया और रिक्शा पलट गया। जिससे दोनों घायल हो गई। रामनगर निवासी 30 वर्षीय नीरज भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें