विभिन्न घटनाओं में सात घायल
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो ग
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 11:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सतियनपुरा निवासी 75 वर्षीय गंगाराम घर से पैदल कहीं जा रहा था रास्ते में बाइक सवार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर मुख्यालय के बजरिया निवासी 30 वर्षीय मीरा व 35 वर्षीय संपत आटो की टक्कर से घायल हुए।
थाना कबरई क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी 8 वर्षीय अमित छत पर खेलते समय नीचे गिरकर घायल हो गया। वहीं पचारा अजनर निवासी 45 वर्षीय चरन बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं बगरौन चरखारी निवासी 15 वर्षीय राहुल व मुख्यालय निवासी 22 वर्षीय चंद्रशेखर भी हादसे में घायल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें