पुतला न फूंक पाने पर सपाइयों ने लगाया जाम, की नारेबाजी
जागरण संवाददाता, महोबा: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ के कार्यक्रम के पूर्व सीएम अखिलेश
जागरण संवाददाता, महोबा: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ के कार्यक्रम के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया था। मंगलवार को अखिलेश यादव इलाहाबाद जाने के लिए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे जिले के सपाई आग बबूला हो गए। उन्होंने आल्हा चौक में एक घंटे तक जाम लगाया और नारेबाजी की। इसके बाद सपाई नारे लगाते हुए नर¨सहकुटी की ओर जाने लगे। भारी पुलिस बल उनके साथ चलने लगा।
सरस्वती विद्या मंदिर के पास एक सपाई पुतला लेकर आ गया और नारे लगाने लगा। पुलिस ने उसका पुतला छीना और कोतवाली ले जाने लगी। इस पर सपाइयों ने पुलिस की गाड़ी घेर ली और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस का जवान पुतला लेकर दौड़ रहा था और सपाई उसके पीछे भाग रहे थे। यह देख नागरिक समझ नहीं पा रहे थे कि पुलिस के पीछे लोग क्यों भाग रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद भी सपाई पुतला नहीं फूंक पाए। इसके बाद सपाई फिर आल्हा चौक आए और धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव, प्रेम विश्वकर्मा, लवकेश राजपूत, अंशुल यादव, योगेश यादव, सोनू चौरसिया, धर्मेद्र सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।