मजदूर चौपाल में श्रमिकों की सुनीं समस्याएं
जागरण संवाददाता, ग्रामोन्नति संस्थान की ओर से नव ज्योति परियोजना एलआरपी कार्यक्रम के अंर्तगत श
जागरण संवाददाता, ग्रामोन्नति संस्थान की ओर से नव ज्योति परियोजना एलआरपी कार्यक्रम के अंर्तगत शहर के एक होटल में मजदूर चौपाल का आयोजन किया गया। मजदूर चौपाल में श्रमिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मजदूर चौपाल में मजदूरों से पंजीयन कराने की बात पर बल दिया गया।
मजदूर चौपाल को संबोधित करते हुए ग्रामोन्नति संस्थान के कार्यक्रम निदेशक डा. अर¨वद खरे ने मजदूरों के पंजीयन में आने वाली समस्याओं को रखा। कहा कि पंजीयन कराने में 90 दिन के प्रमाणपत्र की समस्या है। कोई भी ठेकेदार प्रमाणपत्र देने को तैयार नहीं है। जबकि पंजीयन के लिए 90 दिन का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। दिल्ली से आए निर्मल गोराना ने मजदूर चौपाल में प्रवासी एवं बंधुवा मजदूरों को कानूनी जानकारी दी। बताया कि मजदूरों की संख्या 50 करोड़ है। मजदूर सबका पेट भरने वाले एवं छाया देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए निर्माण मजदूर कानून बना हुआ है। ये 40 प्रकार के काम की सहायता देता है। श्रम विभाग की जिम्मेदारी है कि वह ग्राम में शिविर लगाए एवं श्रम पंजीयन करे यदि किसी के पास 90 दिन का प्रमाण पत्र नहीं है और श्रम अधिकारी उससे संतुष्ट है वह मजदूर तो उसका पंजीयन कर सकता है। संचालन राजेंद्र कुमार निगम ने किया। चौपाल में रमेश जैदका, शिवकुमार गोस्वामी, रामदेवी, शीला, पानादेवी, कपूरी सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।