नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ
जागरण संवाददाता, महोबा: बकरीद का पर्व जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने नमा
जागरण संवाददाता, महोबा: बकरीद का पर्व जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिल उन्हें मुबारकबाद दी। पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह नमाज के पहले सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज में के दौरान देश में अमन चैन की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। हजरत इब्रराहिम अस्सलाम ने अल्लाह की राह में सब कुछ कुर्बान करने के बाद अपने बेटे इस्माईल, अस्सलाम की कुर्बानी देनी चाही तो अल्लाह के नेक फरिस्तों ने औलाद की जगह दुम्मा (बकरा) जानवर को लेटा दिया था। तभी से यह कुर्बानी की परंपरा चली आ रही है। शहर में मस्जिदों में बकरीद की नमाज इस तरह अदा हुई। शहर की साही मस्जिद में सुबह 8.15 बजे हाफिज हनीफ ने नमाज अदा कराई। इसी तरह शहर के ईदगाह मस्जिद में 8.30 बजे शहर काजी आफाक हुसैन ने, जामा मस्जिद 8.45 बजे आलिम मौलाना जमालुद्दीन ने, मकनियापुरा की जामा मस्जिद में 8.45 पर मोहम्मद तौफीक ने नमाज अदा कराई। इस दौरान पुलिस फोर्स सड़क पर और आने-जाने वाले रास्ते में मुस्तैद रहा। एसपी अनीस अहमद अंसारी भी व्यवस्था पर नजर रखे रहे।
चरखारी कस्बा मे अमन चैन भाईचारा के संदेश देते हुए हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे से गले मिले। ईदगाह मे पेश इमाम हाफिज शर्फउद्दीन,व भाभा जू मस्जिद मे शहर काजी मौलाना शकील अहमद ने ईदगाह की नमाज पढ़ाई। जिसमें अपने मुल्क के अमन चैन तरक्की की दुआ के लिए हाथ उठे। नमाज के बाद ईदगाह से निकले मुस्लिम समाज व प्रशासन व समाजसेवियों,राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गले मिलकर बधाई दी।
कुलपहाड़ में ईदगाह में सुबह 8:30 बजे हाफिज हसन ने नमाज पढ़ाई। जामा मस्जिद में 9 बजे हाफिज नाजिम ने नमाज पढ़ाई। इसी प्रकार कबरई, पनवाड़ी, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में भी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।