Move to Jagran APP

भागने पर पहले लात मारकर गिराया फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

संवाद सूत्र अजनर (महोबा) पिछले आठ साल से मैं परेशान था। मुझे उसके चाल चलन पर शक था। ए

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 04:54 PM (IST)
भागने पर पहले लात मारकर गिराया फिर कुल्हाड़ी से काट डाला
भागने पर पहले लात मारकर गिराया फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

संवाद सूत्र, अजनर (महोबा): पिछले आठ साल से मैं परेशान था। मुझे उसके चाल चलन पर शक था। एक दो बार टोका था तो स्वयं लड़ जाती थी। यह कहना था अजनर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए पत्नी की हत्या के आरोपित का। उसने बताया कि उसे इस घटना को लेकर कोई अफसोस नहीं है। उसने बताया कि रविवार को भी पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला बढ़ जाने पर उसने कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार दिया था।

loksabha election banner

अजनर के नौनियापुरा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय गयाप्रसाद कुशवाहा ने पत्नी को घर के अंदर रविवार दोपहर उस समय कुल्हाड़ी से काट डाला था जब वह खाना खा रही थी।

सोमवार को अजनर थाने में पुलिस की गिरफ्त में बैठे आरोपित से बातचीत हुई तो उसने विस्तार से घटना बताई। बताया कि रविवार दोपहर उसने पहले खाना खा लिया था और चारपाई पर बैठा था। तभी पत्नी प्यारी से बोला कि आपन आदत सुधार लै, तो वह बोली का सुधारैं। इस पर मैंने कहा, नाही सुधरियै तो तोहे काट डरिहैं, इस पर रसोई में खाना खा रही पत्नी प्यारी तैश में आकर बोले- आसल बाप का हो तौ काट डार..। आरोपित ने बताया कि इतने में ही उसे गुस्सा आ गया। चारपाई के पास पड़ी कुल्हाड़ी उठा कर उस पर वार कर दिया। उसने सामने हाथ लगाया और भागी। कुल्हाड़ी हाथ पर लगी थी। दौड़ कर पत्नी के लात मारी तो वह आंगन में आ गिरी। फिर छाती पर पैर रख कर गर्दन पर वार करने के बाद फिर वहां से भाग गया था। अजनर थाना प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आरोपित को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपित पर उसके पुत्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।

जिस पर शक था उस पर भी किया था पहले हमला

आरोपित ने कहा कि जिस व्यक्ति पर उसे पत्नी से मिलने-जुलने का शक था उस पर भी उसने कुछ माह पहले कुल्हाड़ी से हमला किया था। तब वह बच गया था। उसने बताया कि पत्नी को कई बार टोका था लेकिन वह हर बार विवाद पर उतारू हो जाती थी। जो करना था सो कर दिया

आरोपित ने कहा कि उसे जो करना था, सो कर दिया। उसका बेटा जैसे होगा अपना काम और खेती संभालेगा। उसे कोई चिता नहीं है। कहा कि पत्नी से विवाद के दौरान एक बार उसके मायके वालों ने आकर पत्नी के कहने पर उसे पीटा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.