विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात बच्ची

By JagranEdited By:
Published: Wed, 05 Jan 2022 05:58 PM (IST)

जागरण संवाददाता महोबा झाड़ियों में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची के रोने की आवाज सु

झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात बच्ची
झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात बच्ची

जागरण संवाददाता, महोबा : झाड़ियों में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची दो दिन की बताई जा रही है।

शहर के एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी निवासी कुछ लोग घर के पास ही टल रहे थे। तभी झाड़ियों के बीच से उन्हें एक मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची सर्दी में ठिठुर रही थी और कपड़े भी नहीं थे। यहां रहने वाली शकुंतला ने बच्ची को उठाया और उसे कपड़ों से ढका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक जावेद बताते हैं की बच्ची की हालत स्थिर है। उसकी सांसें चल रही हैं और उसका शरीर ठंडा पड़ा हुआ है। इलाज किया जा रहा है। एसएचओ कोतवाली बलराम सिंह का कहना है कि बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और इसके बाद बच्ची को चाइल्डलाइन को सौंपा जाएगा।