Move to Jagran APP

गोवर्धन नाथ जू मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) सहस्त्र श्री गोवर्धन नाथ जू महाराज मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत स

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 05:16 PM (IST)
गोवर्धन नाथ जू मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
गोवर्धन नाथ जू मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): सहस्त्र श्री गोवर्धन नाथ जू महाराज मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा का शुभारंभ हो गया। कथा व्यास निधि प्रिया कौशिक ने संगीत के बीच कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति-ज्ञान-वैराग्य का रसपान कराया।

loksabha election banner

मंदिर परिसर में 11 नवंबर से श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था। रविवार से भव्य श्रीमद् भागवत संगीतमय कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन मथुरा से आईं कथा व्यास निधि प्रिया कौशिक के श्री मुख से हो रहा है। कथा व्यास ने राम राज्य के विषय में सुनाया, दैहिक, दैविक भौतिक तापा, राम राज्य नहीं काहू व्यापा । सुंदर चौपाइयों से भक्त गणों को श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को समझाया। श्रीमद् भागवत कथा के अमृत रूपी रसपान से जीवन के कष्टों से बच सकते हैं। व्यासपीठ के मुख्य आचार्य पंडित रमाकांत कौशिक ने मंच संचालन किया एवं मुख्य यजमान कुंवर देवेंद्र सिंह प्रधान एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्पा सिंह रहीं। श्रीमद् भागवत कथा की मुख्य आरती सभासद मनोज पाठक, प्रदीप पसारी ने की। कथा में नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी, अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर, लेखा लिपिक अयूब खान सचिव, सौरभ सक्सेना, सतीश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह एवं मेला प्रभारी संजीत कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.