लापता हुआ किशोर, अपहरण की आशंका
जागरण संवाददाता, महोबा : 14 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी उसका पता न
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : 14 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका तो उसके पिता ने पुत्र के अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
मुख्यालय के एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कालोनी निवासी जावेद ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र आबिद उर्फ लकी घर से खेलने के लिए गया था। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं आया। उसकी खोज की गई दोस्तों रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जावेद ने पुत्र के अपहरण की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें