शादी समारोह में महिला समेत कई को पीटा
संवाद सूत्र, (महोबा) बेलाताल : बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के छह लोगों ने
संवाद सूत्र, (महोबा) बेलाताल : बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के छह लोगों ने शादी समारोह में जाकर जमकर हंगामा किया और महिलाओं व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इसके साथ ही दहेज के सामान को भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित भाग निकले।
बीती रात कस्बे के बजरिया निवासी निसारुद्दीन की पुत्री की शादी थी। बारात आने के पहले यहां व्यवहारियों का खाना चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दो लोगों के बच्चे आपस में लड़ गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें शांत करा दिया। लेकिन एक पक्ष के रहीस, सहीद, हाफिज, याकूब सहित आधा दर्जन लोग निवासीगण जुगयाना आए और शादी समारोह स्थल में घुस गए। यहां आते ही उन्होंने गालीगलौज कर जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया और विरोध करने पर महिलाओं समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इसके साथ ही दहेज के सामान को भी तहस-नहस कर दिया। आरोपितों को हंगामा करते देखकर वहां लोगों में भगदड़ मच गई और सूचना यूपी 100 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित भाग निकले। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में शादी कराई गई। पीड़ित निसारुद्दीन ने सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।