ममेरी बहन की शादी में जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, खुशियों वाले घर में पसरा मातम
महोबा में एक सड़क हादसे में ममेरी बहन की शादी में जा रहे 31 वर्षीय रामसिंह की मौत हो गई। ...और पढ़ें

सड़क हादसे में युवक की मौत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, महोबा। ममेरी बहन की शादी में जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से स्वजन बदहवास हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
मप्र के जनपद छतरपुर के कस्बा नौगांव निवासी 31 वर्षीय रामसिंह शनिवार को अपने ममेरी बहिन ज्योति की शादी में शामिल होने बाइक से थाना अजनर के ग्राम बुधवारा जा रहा था।
तभी ग्राम बिजौरी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी जैतपुर लाई।
यहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया। वहां भी आराम न मिलने पर स्वजन उसे ग्वालियर लेकर जा रहे थे। तभी सोमवार को रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। स्वजन शव को वापस जिला अस्पताल महोबा लाए।
यह भी पढ़ें- उरई में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, 18 घंटे तक की देरी से चल रही गाड़ियां
फूफा दयाराम एवं मौसा रंजीत ने बताया कि दिवंगत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी भागवती और दो बच्चों को छोड़ गया है। थाना अजनर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
