विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महोबा में पांच लाख की मांग पूरी न हुई तो महिला को पीटकर घर से भगाया, फौजी पति पर FIR

Published: Tue, 09 Sep 2025 03:32 PM (IST)

महोबा में एक विवाहिता ने अपने फौजी पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता के ...और पढ़ें

पांच लाख की मांग पूरी न हुई तो महिला को पीटकर घर से भगाया।
पांच लाख की मांग पूरी न हुई तो महिला को पीटकर घर से भगाया।

HighLights

  1. दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट |
  2. फौजी पति और ससुरालियों पर मुकदमा |
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |

जागरण संवाददाता, महोबा। पांच लाख की मांग पूरी न होने पर फौजी पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। ससुरालियों ने भी इस उत्पीड़न में उसका साथ दिया। पीड़िता की सूचना पर थाना खरेला में पति सहित अन्य ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कस्बा खरेला के मुहल्ला सादराय निवासी निधि शर्मा ने बताया कि उसकी शादी कुशल शर्मा निवासी ग्राम पहरेथा खरेला से 13 मई 2021 को हुई थी। पति फौज में नौकरी करते है। उसके पिता ने शादी में 10 लाख रुपये नकद व 10 लाख का ही दहेज सहित जेवरात दिए थे।

वह विदा होकर ससुराल गई तो पति कुशल, ससुर हरगोविंद, सास कमलेश, जेठ कौशल व जेठानी कविता उसे कम दहेज का ताना देने लगे। कहने लगे की पांच लाख रुपये और दिलवाओ। जब दूसरी विदा कराने ससुराल वाले आए तो पिता से पांच लाख की मांग करने लगे। पिता ने समझाया कि उन्होंने हैसियत के अनुसार शादी कर दी है। अब अतिरिक्त दहेज की हैसियत नहीं है।

इसके बाद दूसरी विदा कराकर ससुराली उसे ले गए। इन लोगों के उकसाने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। वह जब भी छुट्टी पर आते शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते। सास कुशल की दूसरी शादी करने की धमकी दे रही है। जब पति नौकरी पर चला जाता तो जेठ और जेठानी उसका उत्पीड़न करते। इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया।

धमकी दी कि अब आना तो पांच लाख रुपये लेकर आना नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। वह वर्ष 2023 से अपने मायके में ही रह रही है। उसने कई बार पति व ससुरालियों को सूचना भेजी पर कोई लेने नहीं आया। मई 2025 में पति उसके घर आया और पिता से कहा कि पांच लाख दो।

असमर्थता जताने पर वह पिता को गालियां देते हुए चले गए। पीड़िता ने सूचना थाना खरेला में दी। थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।