विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में महोबा के बीजेपी नेता की पत्नी और बेटे की मौत, दिल्ली में इंजीनियर था शशांक

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:11 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने की घटना में महोबा के चरखारी निवासी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी और बेटे की मौत की पुष्टि हुई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग।

  2. चरखारी के मां-बेटे की दुखद मृत्यु की पुष्टि।

  3. फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद शुक्रवार सुबह जानकारी मिली।

जागरण संवाददाता, महोबा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में आग लगने की घटना में चरखारी कस्बा के छैलबिहारी मुहल्ला निवासी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी 50 वर्षीय सुनीता और 25 वर्षीय पुत्र शशांक की मौत हो गई।

गुरुवार दिनभर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन शुक्रवार सुबह फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत की पुष्टि हुई। खबर मिलते ही स्वजन बदहवास हो गए और घर पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

व्यापारी नीरज गुप्ता कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पत्नी से फोन पर बात हुई थी, उसके बाद हादसे की खबर मिली और संपर्क टूट गया।

इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियर था शशांक

शशांक दिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियर था। वह मां के साथ डबल डेकर बस से चरखारी आ रहा था। ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने के कारण दोनों ने राज कल्पना ट्रैवल्स की बस ली थी।

C-313-1-KAN1062-386485

घटना के बाद नीरज के भाई अजय गुप्ता और छोटा बेटा निखिल मौके पर पहुंचे, लेकिन रात भर स्थिति साफ नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने पर मां-बेटे की मौत की पुष्टि हो सकी। नीरज के भाई अजय ने स्वजन को इसकी सूचना दी।

एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि बस मालिक दिल्ली का है और बस मधुबनी, बिहार में रजिस्टर्ड है। महोबा में इसका कोई चालान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- बस हादसे के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश, PM मोदी और RSS पर भ्रामक पोस्ट करने पर पुलिस ने दर्ज की FIR