विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस हादसे के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश, PM मोदी और RSS पर भ्रामक पोस्ट करने पर पुलिस ने दर्ज की FIR

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:27 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाहों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

बस हादसे की फाइल फोटो।

बस हादसे की फाइल फोटो।

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे बस आग पर सोशल मीडिया पर अफवाह।

  2. भाजपा-आरएसएस पर बस में आग लगाने का झूठा आरोप।

  3. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साइबर क्राइम में केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत मामले को इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने के लिए भी प्रयोग किया गया। एक्स पर हादसे को लेकर एक भ्रामक पोस्ट किया गया।

इसको हादसे के बजाय आग लगने का आरोप लगाया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री और आरआरएस को जिमेमदार ठहराया है। प्रधानमंत्री के बारे में आप्पतिजनक बात बोली गई है। गौतबुद्ध नगर पुलिस ने पोस्ट का संज्ञान लिया।

मीडिया सेल के उपनिरीक्षक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

यह है पोस्ट

पोस्ट में कहा गया है कि 'यमुना एक्सप्रेसवे भाजपा और आरएसएस ने बस में आग लगा दी। कम से कम 30 यात्रियों की मौत हो गई, सभी मुस्लिम और ईसाई यात्री थे। यह भाजपा और आरएसएस की संस्कृति है।'

post

पहले भी अफवाह भड़काने के मामले आ चुके

पूर्व में भी अफवाह फैलाने के मामले आ चुके हैं। अप्रैल में श्रमिक हिंसा के दौरान भी भड़काऊ पोस्ट किए गए थे। अब फिर इस तरह का मामला सामने आया है।