विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पैसे वापस मांगे तो पिता-पुत्री से की हाथापाई

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:40 PM (IST)

महोबा में एक युवक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 4 लाख से अधिक की ठगी की।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. युवक ने आंगनबाड़ी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की।

  2. पीड़ितों से 4 लाख 68 हजार रुपये से अधिक ठगे गए।

  3. पैसे मांगने पर आरोपी ने हाथापाई कर भाग निकला।

जागरण संवाददाता, महोबा। युवक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से चार लाख से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित पिता-पुत्री ने युवक को पकड़ लिया और पैसे मांगे। लेकिन उसने देने से मना कर दिया और गालियां देकर हाथापाई करते हुए भाग निकला। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

शहर के मुहल्ला सत्तीपुरा निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि सौरभ उर्फ अभय मिश्रा निवासी कस्बा बेलाताल हाल निवासी डीएम आवास के पीछे करीब सात माह पहले उसके पास आया। उसने कहा कि किसी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति कराना है, तो बताओ। तब उसने मना कर दिया। एक माह बाद फिर से उसने इस बारे में उससे बात की।

महेंद्र ने बताया कि तब उसने अपनी पुत्री प्रीति, छाया एवं भतीजी अंबे के लिए कहा। इस पर उसने तीनों लोगों के 2.37 लाख रुपये मांगे। अन्य लोगों के भी उसने पैसे दे दिए। उसने कहा कि 90 दिन में ज्वाइनिंग होगी और एक माह की ट्रेनिंग चरखारी में होगी। लेकिन छह माह से वह टरका रहा है। करीब 4.68 लाख की ठगी कर ली।

बताया कि उसने सौरभ को शहर के कचहरी के पास पकड़ लिया और पैसे मांगे। लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने गालियां दी और हाथापाई करते हुए भाग निकला।

इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहा है। पीड़ित ने सूचना शहर कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें... गाजीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के बदले रूट, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी डायवर्ट