महोबा में पल्सर से लेकर एक्टिवा तक की डिमांड, धनतेरस से पहले ही 100 बाइकें बुक
धनतेरस से पहले महोबा के वाहन बाजार में रौनक बढ़ गई है, जहां साड़ी, कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ स्कूटर और बाइक की बुकिंग में तेजी आई है।

HighLights
महोबा में धनतेरस से पहले वाहन बाजार में रौनक।
पल्सर, एक्टिवा, अपाचे जैसे मॉडलों की भारी मांग।
विभिन्न एजेंसियों ने 100 से अधिक बाइक बुक कीं।
जागरण संवाददाता, महोबा। धनतेरस को लेकर साड़ी, कपड़ों व इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही वाहन बाजार में रौनक बढ़ गई है। एजेंसियों पर बुकिंग तेज हो गई है। धरतेरस में किसी को स्कूटर चाहिए तो किसी को बाइक। सभी अभी से बुकिंग करने लगे हैं।
लक्ष्मी बजाज एजेंसी के प्रोपराइटर अचिन गुप्ता ने बताया कि बजाज पल्सर-125 और पल्सर एन-160 एसएस प्रीमियम फीचर्स के साथ आई है। इनकी डिमांड बहुत है। धनतेरस के लिए अब तक 38 बुकिंग हो चुकी हैं। राघव होंडा एजेंसी के विशाल वोहरा ने बताया कि होंडा-सीबी 225-सीसी में मोबाइल चार्जिंग, सिंगल डिस्क ब्रेक, मस्कुलर टैंक और गोल्डन शाकर खास है। यह भी लोगों को भा रही हैं।
सबसे ज्यादा डिमांड एक्टिवा की है। 32 बाइकों की बुकिंग हुई है। साहू टीवीएस एजेंसी के संदीप साहू ने बताया कि टीवीएस राइडर नई टेक्नोलाजी के कारण पसंद की जा रही है, अपाचे पहली पसंद है। 30 बाइक बुक हुई हैं।
