विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी बात मान जाओ, जिला पंचायत टिकट दिला दूंगा...' महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ पूर्व महिला पदाधिकारी का बड़ा खुलासा

Published: Mon, 27 Apr 2026 06:10 PM (IST)

महोबा में भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पद ...और पढ़ें

जिलाध्यक्ष मोहनलाल। जागरण अर्काइव

जिलाध्यक्ष मोहनलाल। जागरण अर्काइव

HighLights

  1. पूर्व महिला पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप।

  2. पद और टिकट के बदले शारीरिक संबंध की मांग।

  3. जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया पूरी तरह गलत।

जागरण संवाददाता, महोबा। भाजपा की जिला कार्यसमिति गठित होने के बाद पार्टी के अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही। अब पूर्व महिला पदाधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर कहा कि मेरे पति को धमकी दी गई कि उनको 376 (दुष्कर्म की धारा) लगाकर जेल में डाल दिया जाएगा। अभी कुछ दिनों पहले टीम का गठन हुआ। मैंने भी अनुरोध किया कि मुझे भी उच्च पद पर रखकर आसीन कर दें।

जिलाध्यक्ष मोहनलाल से मैंने बात की और उन्होंने मुझे बुलाया। मुझसे कहा कि आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा तो आप मुझे क्या देंगी। मैंने कहा कि मेरे पास देने कुछ नहीं, मकान बिक चुका है और पति का काम भी बंद सा चल रहा है। मोहनलाल जी ने कहा आपके पास देने को बहुत कुछ है, समझदार हैं, इशारों को समझिए। कहा कि यदि मैं जिला उपाध्यक्ष बना देता हूं, तो मेरे साथ लखनऊ, दिल्ली चलोगी और किसी को शक भी नहीं होगा। एक बार मेरे साथ हम बिस्तर हो जाइए। यदि मेरी बात मान जाओगी तो जिला पंचायत का टिकट भी दिलवा दूंगा। 

पूर्व मंत्री के मुताबिक वह वहां से अपने घर चली आई। इसके बाद भी मैंने सोचा कि 10 साल पार्टी को दिए हैं, अपना काम करती रहूं, कुत्ते भौंकते रहते हैं। कुछ समय बाद इनका जिला उपाध्यक्ष पंकज एक बैठक दौरान बोला कि भाभी जिलाध्यक्ष जी की बात मान जाओ, वो शायद आपको जिला महामंत्री बना दे। इनके दूसरे महामंत्री जयपाल अक्सर मुझे रात में फोन करते थे 11 से 11.30 के बीच में और पद का लालच देते थे। वह खुलकर कुछ नहीं कहते थे, लेकिन मीठे अंदाज में मोहनलाल जी की बात मानने को रखते थे। मैं डरूंगी नहीं, चुप नहीं रूहूंगी, चाहे मुझे जितना लड़ना पड़े। 

इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष पर उन्हें पार्टी से हटवाने समेत गंभीर आरोप लगाए थे। उधर जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा का कहना है कि आरोप पूरी तरह गलत हैं। मैं इतने सालों से पार्टी की सेवा कर रहा हूं। कभी कोई आरोप नहीं लगे। पद न मिलने पर कोई इतना नीचे गिर जाएगा, यह सोचा नहीं था। वरिष्ठजनों व जनप्रतिनिधियों से बात कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। जानबूझकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। जिला कार्य समिति गठित होने के बाद जिला मंत्री ने फिर से वही पद मिलने पर पद और पार्टी से इस्तीफा दिया था।

सियासत तेज, जिलाध्यक्ष के पक्ष में आए विभिन्न संगठन

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा व पूर्व पदाधिकारी के बीच चल रहे विवाद के बाद अब सियासत तेज हो गई है। सोमवार को कुशवाहा महासभा और योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड ने आरोपों को निराधार बताते हुए जिलाध्यक्ष के समर्थन में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की। कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि जिलाध्यक्ष स्वच्छ छवि के नेता हैं। उन पर लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित और झूठे हैं। चेताया कि यदि समाज के सम्मानित व्यक्ति की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, तो सर्व समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।


कार्रवाई की मांग

उधर योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर चल रही टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं। पूरा संगठन मोहनलाल कुशवाहा के साथ खड़ा है और प्रशासन को साजिश का राजफश कर दोषी पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। व्यवहार की सराहना करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। फिलहाल, प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन इस विवाद ने महोबा की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है।

महिला सम्मान का ढोंग कर रही भाजपा, महिलाओं की इज्जत रौंद रहे नेता: कांग्रेस

जिला कार्य समिति के गठन के बाद पूर्व जिला मंत्री व जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के विवाद को लेकर अब कांग्रेस ने भी फेसुबक पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि भाजपा का जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा महिला नेता से पद देने के बदले सेक्स मांग रहा है। महिलाओं के लिए ऐसी घिनौनी सोच और घटिया मानसिकता भाजपा नेताओं की पहचान है। एक तरफ भाजपा महिला सम्मान का ढोंग करती है, दूसरी तरफ उसके नेता अपनी ही पार्टी की महिलाओं की इज्जत रौंदने से बात नहीं आते। सच है कि भाजपा का डीएनए ही महिला विरोधी है। जहां ऐसे वहशियों को संरक्षण और बढ़ावा दिया जाता है। यही इनका असली चाल चरित्र चेहरा है। कांग्रेस ने पोस्ट के साथ पूर्व जिला मंत्री की वीडियो भी शेयर की है।