पांच दिन चलेगा लक्ष्मी महोत्सव, धनतेरस पर होगा प्रारंभ
जासं महोबा मोहल्ला शेखनपुरा में दीपावली पर्व पर आयोजित होने वाले लक्ष्मी महोत्सव पांच दिन तक च
जासं, महोबा : मोहल्ला शेखनपुरा में दीपावली पर्व पर आयोजित होने वाले लक्ष्मी महोत्सव पांच दिन तक चलेगा। इसका शुभारंभ धनतेरस के दिन से होगा। आयोजन को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी है। 31 साल से इस परंपरा का निर्वहन होता आ रहा है।
लक्ष्मी महोत्सव विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया ने बैठक के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि इस बार महोत्सव की 31वीं वर्षगांठ है। कार्यक्रम का शुभारंभ दो नवंबर धनतेरस के दिन अस्थाई पंडाल में होगा। हवन पूजन के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। पांच दिन के कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सत्येंद्र कुमार कर सकते हैं। दीपावली के दिन लक्ष्मी माता की विशेष आरती होंगी। अखंड रामायण, सुंदरकांड, मंडली की ओर से भजन कीर्तन और बच्चों का कार्यक्रम कराया जाएगा। आयोजन से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका में पत्र दे दिया गया है। बैठक में कमेटी के कानूनी सलाहकार अवधेश कुमार सक्सेना, परमेश्वरी दयाल चौरसिया, रूपेंद्र, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।