प्रकाश उत्सव पर अरदास के बाद होगा लंगर का आयोजन
जागरण संवाददाता महोबा सिख समुदाय के श्री गुरु गोविद सिंह जी का प्रकाश उत्सव 20 जनवरी को मन
जागरण संवाददाता, महोबा : सिख समुदाय के श्री गुरु गोविद सिंह जी का प्रकाश उत्सव 20 जनवरी को मनाया जाएगा। सिख समुदाय द्वारा इसकी भव्य तैयारियां शुरू की गई हैं।
अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू सरदार ने बताया कि 10 जनवरी से लगातार प्रभात फेरी का नगर में आयोजन किया जा रहा है। 19 जनवरी की शाम साढ़े 5 बजे से आठ बजे तक कवि दरबार तथा ज्ञानी मनमोहन सिंह निमाना कोटा राजस्थान द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इसके बाद 20 जनवरी प्रकाश उत्सव के दिन सुबह 9 बजे पाठ साहब समाप्त होगा। 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कीर्तन, प्रवचन, पुष्पांजलि एवं अरदास का आयोजन होगा। इसके बाद गुरू जी का लंगर होगा। दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा नगर में भ्रमण करेगी। जो विभिन्न रास्तों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पर समाप्त होगी।