खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का बदला समय, सफर से पहले चेक कर लें नई टाइमिंग
महोबा-खजुराहो रेल खंड पर राजनगर बी-क्लास क्रॉसिंग स्टेशन के कमीशनिंग के कारण खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खजुराहो से 40 मिनट देरी से चलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
राजनगर बी-क्लास क्रॉसिंग स्टेशन कमीशनिंग का कार्य।
खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 40 मिनट पुनर्निर्धारित।
यात्री ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।
संवाद सूत्र, महोबा। रेलवे मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महोबा-खजुराहो रेल खंड पर नए बी-क्लास क्रॉसिंग स्टेशन राजनगर को कमीशन करने का निर्णय लिया गया है।
इस तकनीकी कार्य के दौरान किसी भी ट्रेन का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन या आंशिक समापन नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो।
हालांकि, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 28 सितंबर से तीन अक्टूबर तक खजुराहो स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट पुनर्निर्धारित (री-शेड्यूल) कर चलाया जाएगा।
मार्ग में संचालित होने वाली अन्य गैर-अनुसूचित ट्रेनों व देरी से चल रही मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों को आवश्यकतानुसार विनियमित किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।
यह भी पढ़ें- महोबा में दो कोल्डड्रिंक फर्मों पर SIB टीम की रेड, 94 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी
