Move to Jagran APP

छात्राओं को मिशन शक्ति की दी जानकारी

जासं महोबा मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटीरोमियो टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 04:57 PM (IST)
छात्राओं को मिशन शक्ति की दी जानकारी
छात्राओं को मिशन शक्ति की दी जानकारी

जासं, महोबा: मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटीरोमियो टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति सचेत किया। छात्राओं को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।

loksabha election banner

नोडल अधिकारी मिशन शक्ति निरीक्षक रीता सिंह ने ग्राम पंचायत चुरबुरा विकास खंड कबरई के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान राजेश कुमार की उपस्थिति में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 3.0 अभियान के तहत सुरक्षा एवं सहायता के लिए विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों को बताया। हेल्पलाइन नंबरों में 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 155260 साइबर सुरक्षा आदि के बारे में बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.