Move to Jagran APP

नम आंखों से देवी प्रतिमाओं का किया विसर्जन

जागरण संवाददाता, महोबा : मैया जा रही दर्शन कर लो...जोर से बोलो जय माता दी, आदि गीतों व ज

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM (IST)
नम आंखों से देवी प्रतिमाओं का किया विसर्जन

जागरण संवाददाता, महोबा : मैया जा रही दर्शन कर लो...जोर से बोलो जय माता दी, आदि गीतों व जयकारों से शहर का वातावरण गुंजायमान रहा। सभी ने मां के प्रति अपनी आस्था अर्पित की। शारदीय नवरात्र के पूरे नौ दिन मां की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों ने बीती रात शहर के विभिन्न मार्गों में भव्य विसर्जन यात्रा निकाल सरोवरों में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। यात्रा में शामिल भक्त डीजे की धुनों में देवी गीतों पर थिरकते जा रहे थे। मातारानी के गगनभेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह भक्तों ने देवी प्रतिमाओं की आरती उतारकर अपनी आस्था अर्पित की।

loksabha election banner

नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों में भक्तों द्वारा देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। सभी नौ दिन इनके दर्शनों को भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। शुक्रवार की दोपहर से ही विसर्जन शुरू हो गया था जो देर रात तक चला। विसर्जन के पहले भक्तों द्वारा भव्य यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह भक्तों ने जमकर स्वागत किया। विसर्जन यात्रा आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, खोया मंडी होते हुये कीरतसागर में समाप्त हुई। जगह-जगह भक्तों द्वारा देवी प्रतिमाओं की आरती उतारी गई। महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी की। यात्रा में भक्त देवी गीतों में थिरक रहे थे। कीरतसागर सरोवर में प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन किया गया। विसर्जन करते समय भक्तों की आंखों में आंसू छलक उठे। मां के जयकारों व देवी भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। विसर्जन दौरान भक्तों की आंखें नम हो गई।

चौकस दिखी पुलिस व्यवस्था

बता दें कि बीते वर्ष कीरतसागर में दो युवकों की विसर्जन दौरान तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस व्यवस्था इस साल बेहद चौकस दिखी। शहर के कीरतसागर के मुख्य द्वार से लेकर विसर्जन तक पुलिस का सख्त पहरा रहा। पुलिस की चौकसी के चलते देवी प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.