Move to Jagran APP

भरभरा कर गिरा मकान, किसान की गृहस्थी बर्बाद

क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही बरसात से गरीब किसानों के कच्चे मकानों की दावारें फूलने से धूप निकलते ही मकानों के गिरने का क्रम जारी है। गरीब किसान का मकान भरभरा कर गिरने से उसकी पूरी गृहस्थी तबाह हो गई। शनिवार दोपहर भैरम पुत्र भूरा प्रजापति का मकान अचा

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 11:52 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:30 AM (IST)
भरभरा कर गिरा मकान, किसान की गृहस्थी बर्बाद
भरभरा कर गिरा मकान, किसान की गृहस्थी बर्बाद

संवाद सूत्र, खन्ना (महोबा) : क्षेत्र में रुक रुककर हो रही बरसात से गरीब किसानों के कच्चे मकानों की दीवारे फूलने से धूप निकलते ही मकानों के गिरने का क्रम जारी है। गरीब किसान का मकान भरभरा कर गिरने से उसकी पूरी गृहस्थी तबाह हो गई।

loksabha election banner

शनिवार दोपहर भैरम पुत्र भूरा प्रजापति का मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। जिससे घर में रखी गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। मकान मालिक ने बताया कि शनिवार को बाद सभी लोग घरेलू कार्य में व्यस्त थे, तभी उस मकान से कुछ मिट्टी के अंश गिरने के संकेत दिखाई दिए। उसी समय पूरा परिवार जैसे ही आंगन में निकल कर आए इसके तुरंत बाद पूरा मकान भरभरा कर ढह गया। उस मकान में लाही, मसूर, चना 6 कुंतल गेहूं और गृहस्थी का समान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। आंगन में बैठी भैरम की पत्नी आशा के उछल कर मिट्टी के कुछ ढेले लग गए जिससे पैरों में काफी चोट आई। जिसका इलाज मौदहा अस्पताल में चल रहा है। घटना में गरीब किसान का लगभग 50 हजार का नुकसान बताया गया। किसान के पास 6 बीघा का खेत है, भैरम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। घटना से भैरम का परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.