हड़ताल के दौरान प्रभावित न हो शासकीय कार्य: डीएम
जागरण संवाददाता, महोबा: कर्मचारी संगठनों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अधिकारियों
जागरण संवाददाता, महोबा: कर्मचारी संगठनों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक करते हुए कहा कि किसी को हड़ताल के लिए विवश नहीं किया जाएगा। ऐसा करते पाए जाने पर कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी सहदेव ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर होने वाली हड़ताल पर चर्चा की। मुख्य सचिव द्वारा दिये निर्देशों के क्रम में दिनांक 25, 26 व 27 अक्टूबर को कतिपय सेवा संगठनों द्वारा हड़ताल किये जाने की संभावना के मद्देनजर कहा कि काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष ऐसे कर्मियों की उपस्थित भी सुनिश्चित करायेंगे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लम्बित कर्मचारियों की सेवा संबंधी कठिनाइयों को स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित कराएं। जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारीगण सभी सरकार के अभिन्न अंग हैं, इसलिए जो भी बात करें अनुशासित एवं शांतिपूर्वक ढंग से करें। कोई भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार नहीं करेगा तथा अन्य कर्मियों को कार्य करने से भी नहीं रोकेगा। सभी संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे जनपद का नाम खराब हो। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि स्थानीय स्तर पर किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। यदि कोई शरारती तत्व अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करेगा तो उस पर सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को कार्य नहीं तो वेतन नहीं के अनुसार व्यवहार किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुपम ¨सह, मुख्य विकास अधिकारी हीरा ¨सह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटल राज भास्कर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुमन सहित कर्मचारी संगठनों के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।