नवरात्र के पहले शहर में गूंजी पुलिस की कदमताल
महोबा : नवरात्र पर्व के पहले शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने व लोगों को सुरक्षा का एहसास क
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 11:41 PM (IST)
महोबा : नवरात्र पर्व के पहले शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने व लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए कप्तान ने भारी दलबल के साथ शहर की सड़कों को रात को मार्च किया। कोतवाली से निकलकर आल्हा चौक होते हुए निकले भारी पुलिस को देख कर एक बारगी लोगों को किसी अनहोनी का अहसास हुआ पर कुछ ही देर में बात समझ में आने ो लोगों को तसल्ली हुई। कप्तान ने सड़क पर घूम कर आम नागरिकों को उनकी सुरक्षा का एहसास कराते हुए अराजकतत्वों को मूक संदेश दे दिया कि किसी भी अनहोनी पर कड़ी कार्रवाई होगी और किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें