वेल्डिंग करते समय गैस सिलिंडर फटा, दो जख्मी
जागरण संवाददाता महोबा गैस वेल्डिंग करते समय गैस सिलिडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे
जागरण संवाददाता, महोबा : गैस वेल्डिंग करते समय गैस सिलिडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे हादसे में दो गए घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमीरपुर चुंगी के आगे खान मोटर्स के नाम से गैस वेल्डिंग की दुकान है। शनिवार दोपहर को मिस्त्री वाहन में वेल्डिंग कर रहा था। अचानक गैस सिलिडर फट गया। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। शहर निवासी नेता मिस्त्री की हाईवे पर गैस वेल्डिंग की दुकान है। दुकान में दरियापुरा निवासी 23 वर्षीय महफूज सुबह के समय वेल्डिंग का काम कर रहा था। दूसरा मिस्त्री समदनगर निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद शानू पास में मदद कर रहा था। तभी तेज आवाज के साथ सिलिडर फट गया। हादसा होते ही आवाज सुन कर आसपास दुकानदार वहां आ गए। धमाका होने से लोग आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए। किसी अनहोनी की आशंका से लोग दहल गए। उधर, सिलिडर के टुकड़े जहां तहां बिखर गए। दुकान का काफी सामान भी तहस नहस हो गया। खून से लथपथ घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों का उपचार चल रहा है। घायल महफूज ने बताया कि काम करते समय अचानक से सिलिडर फट गया था। हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घायलों की हालत में सुधार है।