विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महोबा में विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 10:13 PM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 10:26 PM (IST)

महोबा में विवाहित महिला को उसके घर से तीन लोगों ने अगवा कर लिया। उसे बोलेरो से एक गांव ले गए जहां बंधक बना उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

महोबा में विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
महोबा में विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

महोबा (जेएनएन)। विवाहित महिला  को उसके घर से तीन लोगों ने अगवा कर लिया। उसे बोलेरो से एक गांव ले गए तथा एक सप्ताह तक बंधक बना उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में वह तीनो उसे बेचने का प्लान बनाने लगे। इसी बीच किसी तरह महिला उनके चंगुल से छूट कर घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। पति के साथ पीड़िता बुधवार को एसपी कार्यालय आई और तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें: तीन बेटियां पैदा होने के बाद चौथी को तीन सौ रुपए में बेंचा

युवती के अपहरण की कोशिश

कन्नौज जिले के सौरिख थानांतर्गत ग्राम दारापुर निवासी राम विलास पुत्र रामेश्वयर दयाल की पुत्री कुंती देवी (17 ) खेतों पर शौच के लिये गई थी यहाँ पहले से मौजूद गांव निवासी सोनू पुत्र जयसिंह पाल ने उसको पकड़ कर चार पहिया गाड़ी में डाल लिया। इस बीच पुलिस सक्रिय हो गई। घेराबंदी करने पर आरोपी दहशत में आ गए। पुलिस ने लड़की को बरामद कर  सोनू को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में खाकी ने मचाया बवाल, खाक में मिला इकबाल