साइकिल यात्रा में कार्यकर्ताओं से भिड़े पूर्व विधायक
जागरण संवाददाता, महोबा : प्रदेश नेतृत्व पर जिले में सपाइयों द्वारा देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ साइ
जागरण संवाददाता, महोबा : प्रदेश नेतृत्व पर जिले में सपाइयों द्वारा देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को महोबकंठ से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ। तभी पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हो गई। चर्चा है कि पूर्व विधायक ने पहले एक युवक को पीट दिया तो एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।
महोबकंठ के एक ढाबे से साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। चर्चा है कि पूर्व विधायक चरखारी कप्तान ¨सह राजपूत बहुत पीछे छूट गए। इसके बाद वह गाड़ी से काफिला लेकर यात्रा में शामिल हुए तो यहां कुछ कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पुष्पेंद्र ¨सह यादव ममना, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव के नारे लगा रहे थे। तभी पूर्व विधायक ने अध्यक्ष के अलावा अन्य किसी के नारे न लगाने को कहा लेकिन कार्यकर्ताओं ने मना कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक ने एक कार्यकर्ता पर हाथ उठा दिया तो आधा सैकड़ा लोग एकत्र हुए और पूर्व विधायक से भिड़ गए। मारपीट में दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हुए है। चर्चा है कि इसके बाद पूर्व विधायक व उनके सहयोगियों ने खुलेआम असलहे लहराए। उधर पुलिस की मानें तो कोई फाय¨रग नहीं हुई। एसएचओ नंदराम प्रजापति कहते है किसी के द्वारा तहरीर भी नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मौके पर बंदूक लिए युवकों की फोटो देखकर यहां फाय¨रग होने की घटना से इन्कार भी नहीं किया जा सकता।
------------
इस साइकिल यात्रा का आयोजन अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किया गया है। कुछ लोग यात्रा का स्वरूप बिगाड़ने के लिए अराजक लोगों को यात्रा में शामिल कर अनिल यादव ¨जदाबाद के नारे लगाने लगे। मना करने पर भी नहीं माने तो उन्हें समझाना पड़ा। मेरे साथ मेरी सुरक्षा में असलहे रहते हैं। अराजक लोग अवैध असलहे लिए थे यह प्रशासन को जांचना चाहिए।
कप्तान ¨सह यादव, पूर्व विधायक सपा