लीकेज रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग, दंपती झुलसे
जागरण संवाददाता महोबा लीकेज रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलस गए। दोनों को इलाज
जागरण संवाददाता, महोबा : लीकेज रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई निवासी 35 वर्षीय उर्मिला पत्नी नरेश शुक्रवार की देर शाम घर पर स्वजन के साथ बैठी थी। तभी पति ने महिला से चाय बनाने के लिए कहा। वह चाय बनाने गई, लेकिन रसोई में सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी। इसकी जानकारी महिला को नहीं थी, जैसे ही महिला ने माचिस जलाई तो आग लग गई और महिला भी आग की चपेट में आ गई। शोर सुनकर बचाने दौड़ा पति भी झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत में सुधार है।