किसानों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संसू खन्ना (महोबा) लखीमपुर की घटना में मृत लोगों की आत्म शांति के लिए किसानों ने उन्हें
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 04:59 PM (IST)
संसू, खन्ना (महोबा): लखीमपुर की घटना में मृत लोगों की आत्म शांति के लिए किसानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान विरोधी नीतियों को लेकर धरना दिया गया। साथ ही लखीमपुर खीरी में हुई घटना के दौरान गाड़ी की चपेट में आकर जिन लोगों का निधन हुआ था उनको याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। रविवार को जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के साथ एकत्र अन्य किसान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद किसानों की यात्रा जनपद में भ्रमण करके दूसरे जिले पहुंचेगी। यात्रा में हरीहर दीक्षित, दीपक तिवारी, रामरतन उर्फ गोली प्रजापति, बदलूराम प्रजापति, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, भोला यादव , सुखराम यादव आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें