विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के राष्ट्रपति का पुतला और झंडा जलाया

By JagranEdited By:
Published: Fri, 19 Jun 2020 06:34 PM (IST)

जागरण संवाददाता महोबा पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में चीन सेना के साथ खूनी झड़प में 20 भारत

चीन के राष्ट्रपति का पुतला और झंडा जलाया
चीन के राष्ट्रपति का पुतला और झंडा जलाया

जागरण संवाददाता, महोबा : पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में चीन सेना के साथ खूनी झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर चीन के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। शुक्रवार को विकसित इंडियन संगठन के कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया और झंडा जलाकर नारेबाजी की।

विकसित इंडियन संगठन जिलाध्यक्ष सिद्धांत त्रिपाठी ने कहा कि चीनी सेना भारतीय सीमा पर घुसने की प्रयास कर रही है। भारतीय सेना सीना तानकर चीनी सैनिकों के सामने जबाव देने को खड़ी है। चीनी सेना ने भारतीय सेना पर जो छलपूर्वक हमला किया है, इससे देश भर के नागरिकों में गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर दो मिनट का मौन रखकर चीन निर्मित मोबाइल, टीवी, टार्च, ईयरफोन, चार्जर आदि सामान के साथ चीन का झंडा और चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। चीन का पुतला फूंकता देख राहगीर भी शामिल हो गए और चीन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर कहा गया कि चीन के सामान का पूर्णतया बहिष्कार करना होगा। यदि चीनी सामान बिकना बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अशीष मोदी, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।