Move to Jagran APP

विधिवत पूजा कर नम आंखों से दी मां को विदाई

जासं महोबा शारदीय नवरात्र पर नौ दिनों तक अस्थाई पंडाल में दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना के ब

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 04:40 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 04:40 PM (IST)
विधिवत पूजा कर नम आंखों से दी मां को विदाई

जासं, महोबा : शारदीय नवरात्र पर नौ दिनों तक अस्थाई पंडाल में दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद शनिवार को नम आंखों के साथ भक्तों ने कीरतसागर में विधिविधान से पूजा अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कीरतसागर पर पालिका ईओ सौरभ पांडेय और कोतवाल बलराम सिंह के साथ सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।

loksabha election banner

नवरात्र पर भक्तों ने पंडाल सजा कर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना की। शनिवार को भक्तों ने नम आंखों के साथ माता रानी की प्रतिमा को विदा किया। नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद जब मां आदि शक्ति की प्रतिमाओं की विदाई की घड़ी आई तो प्रतिमा से दूर होने का गम भक्तों की आंखों में साफ दिखाई दे रहा था। ट्रैक्टरों को सजा कर मां की प्रतिमा विराजमान की गई और ढोल नगाड़ों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने विदाई जुलूस निकाला। विसर्जन से पूर्व प्रत्येक पंडाल में विधिवत हवन पूजन किया गया और आरती के बाद मां की प्रतिमा को ट्रैक्टर में विराजमान कराया गया। शनिवार सुबह से ही प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक प्रतिमाओं को कीरत सागर में विसर्जित किया गया। पालिका प्रशासन की ओर से कीरत सागर में लाइटिग, नाव, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी। ईओ सौरभ पांडेय और कोतवाली प्रभारी तट पर मौजूद रहे। शहर में करीब 160 दुर्गा पंडाल बनाए गए थे। इसके अलावा आसपास के गांवों की भी प्रतिमाओं का कीरत सागर में विसर्जन किया गया। दुर्गा कमेटियों को मां दुर्गा समिति की ओर से दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, राजेंद्र शिवहरे, लायक सिंह, रामसेवक तिवारी आदि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। माता के विसर्जन को देखते हुए श्रद्धालुओं ने ऊदल चौक, सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया था। जहां पर सब्जी पूड़ी, हलवा, चना आदि लोगों को वितरित किया गया। इसी तरह चरखारी, कबरई, श्रीनगर, पनवाड़ी, बेलाताल, कुलपहाड़, अनजर, महोबकंठ आदि क्षेत्रों में भी देवी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.