Move to Jagran APP

Mahoba Accident: बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बिना हेलमेट 100 की रफ्तार से चला रहे थे वाहन

यूपी के महोबा में दो युवकों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। भटीपुरा पुलिस दोनों घायलों को एंबुलेंस से महोबा जिला अस्पताल लेकर आई यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे और 100 क‍िमी की रफ्तार से बाइक चला रहे थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई थी।

By ajay dixit Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 10 Apr 2024 04:18 PM (IST)
Hero Image
मृतक शिवम की फाइल फोटो। सोर्स- स्वजन।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।