पुजारी के अंतिम संस्कार स्थल को लेकर हुआ विवाद
संवाद सूत्र महोबकंठ (महोबा) लौहारगांव स्थित मंदिर के पुजारी का शनिवार को देहांत हो ग
संवाद सूत्र, महोबकंठ (महोबा) : लौहारगांव स्थित मंदिर के पुजारी का शनिवार को देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार जिस स्थान पर होना था उस स्थान को लेकर लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के समझाने के बाद उसी स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम लौहरगांव में रामजानकी मंदिर के पुजारी 80 वर्षीय पूरनलाल का देहांत हो गया था। पुजारी के स्वजन मंदिर के पीछे जमीन में अंतिम संस्कार करना चाहते थे। इसका गांव के जयसिंह राजपूत, हृदेश राजपूत विरोध करने लगे। एसओ महोबकंठ आनंद कुमार व नायाब तहसीलदार राधेश्याम पहुंचे। यहां लेखपाल चंद्रकुमार से नाप कराई, लेकिन वह स्पष्ट नहीं कर पाए कि जमीन मंदिर की है या फिर विवाद करने वाले पक्ष की। अंत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत करा कर महोबकंठ थानाध्यक्ष ने सुलह कराई और पुजारी की अंत्येष्टि उसी स्थल पर कर दी गई।